ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जिला प्रशासन द्वारा लगातार बढ़ रही वनाग्नि को देखते हुए सभी क्षेत्रों में खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

बावजूद उसके हल्द्वानी तीन पानी के पास कूड़ा जलाने की शिकायत प्राप्त होने पर नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा जनता टायर रिपेयरिंग शॉप के स्वामी द्वारा कूड़ा ज ।लाने की पुष्टि होने पर कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म के स्वामी का ₹5000 का चालान किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि आदेश जारी करने के साथ-साथ लोगों से भी अपील की है कि लगातार बढ़ रही वन अग्नि की घटनाओं एवं पर्यावरण को होने वाली क्षति को देखते हुए खुले में किसी भी प्रकार का कूड़ा न जलाये एवं अपना सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में शादी समारोह से 7.75 लाख के गहने चोरी, महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

You missed

error: Content is protected !!