ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृतिक प्रकोष्ठ नैनीताल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपणडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययनहल्द्वानी: रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दे रहीं संदेशभीमताल : धारी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी : डिजिटल पुलिसिंग पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का फोकस, साइबर अपराध में एफआईआर अनिवार्य; 29 पुलिसकर्मी सम्मानित
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में सुरक्षा, व्यवस्था, सुविधा और बेहतर कॉर्डिनेशन के साथ पुलिस कार्य करेगी।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है, तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि पर्यटन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुधारना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा देना पुलिस की मुख्य पहल होगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जाएगा तथा अपराध पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते नशे के प्रचलन को बड़ी चुनौती मानते हुए, पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाएगी।

एसएसपी ने चेतावनी दी कि जो पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना और अपराधों पर लगाम लगाना ही पुलिस की असली जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : धारी में सड़क निर्माण की मांग को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू का समर्थन, बोले- मांग पूरी होने तक रहूंगा साथ

You missed

error: Content is protected !!