ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में कई स्थानों पर सरकारी भूमि में कब्जे और अवैध निर्माण की लगातार शिकायतें आ रही हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा प्राधिकरण के दफ्तर में आकर शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि को स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा है, बिजली पानी के कनेक्शन तक दिए जा रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अमला चैन की बंशी बजा रहा है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल जांच के नाम पर इतिश्रि कर दी जा रही है, वहीं एक बार फिर निलियम कॉलोनी के लोग आज प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे और अवैध कॉलोनी के खिलाफ जांच करने की बात कही, लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भूमाफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीनें स्टांप पेपर पर बेची जा रहीं हैं।

जिसकी जांच की जानी चाहिए। इधर इस पूरे मामले को लेकर प्राधिकरण में संयुक्त सचिव एपी बाजपेयी का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा लगातार ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत पर बसने नहीं दिया जाएगा। बहरहाल देखना होगा कि प्राधिकरण की अगली कार्रवाई क्या होती है और इन अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कब कस पाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

You missed

error: Content is protected !!