ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अवैध हथियार के प्रदर्शन पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार है जारी

सोचा था तमंचे को लहराकर रील्स बनाऊंगा तो हिट हो जाऊँगा

रील्स के माध्यम से दहशत फैलाने पर हल्द्वानी पुलिस ने तमंचे के साथ कर लिया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सोशल मीडिया में अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना एवं अवैध अस्लाह रखने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा
एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक अधिकारी पुत्र दिलीप सिंह अधिकारी निवासी प्रेमपुर लोश्यानी थाना हल्द्वानी।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

You missed

error: Content is protected !!