ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चलती कार में लगी आग लोगों ने भाग कर जान बचाई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी। कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक वाहन में आग लग गई।

जिसमें बैठे ड्राइवर अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल रोशनाबाद हरिद्वार ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपने आप को बचाया।

सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहन की आग को बुझाया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 12 अगस्त

You missed

error: Content is protected !!