ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर पीयूष जैन का राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने के बाद हल्द्वानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा इसके लिए पूरे देश को अभी से तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा के शिक्षक और खेल प्रशिक्षक इस ऐतिहासिक योजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसलिए खेल और शारीरिक शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने और संगठित प्रयास करने की बेहद आवश्यकता है।

जिससे कि भारत एक मजबूत खेल राष्ट्र के रूप में दुनिया में अपनी जगह बना सके। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन का सख्त अभियान, महंगी किताबों और स्कूल मान्यता की जांच शुरू

You missed

error: Content is protected !!