ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शिवसेना  महानगर इकाई की एक बैठक  कुमाऊं मंडल सचिव पदमपाल जी के निवास स्थान बरेली रोड धान मिल पर आयोजित की गई। संगठन को और विस्तार एवं मजबूती प्रदान करने हेतु बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में शिवसेना महानगर मंत्री दीपक राजपूत के नेतृत्व में  कुमाऊं द्वार टैक्सी मालिक एवं चालक कल्याण समिति  (काठगोदाम) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत नेगी, मनोज आर्या उपसचिव, गोविंद सिंह बिष्ट सदस्य, बॉबी गोस्वामी को सदस्य  चुने जाने  प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने  पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया ।

बैठक में  शिव सैनिकों ने शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई, अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था, बिना सत्यापन के शहर में व्यापार कर रहे लोगों को लेकर, शराब, महानगर में बढ़ते एक्सीडेंट, अराजकता नशाखोरी जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर , कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह,मंडल सचिव पदमपाल , सरजू प्रसाद पांडे,जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ,संगठन मंत्री अशोक सिंधी, सुशील गुप्ता,सुनील गुप्ता ,नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, लाल कुआं विधानसभा प्रभारी चंदन सिंह राणा ,नगर सचिव पुरुषोत्तम सिंह, राजू गुप्ता, नरेश कुमार,  मुकेश बिष्ट, पंकज जायसवाल, आयुष वार्ष्णेय,  कुलदीप पाठक, सूरज आर्या, रोहित सूरी,गुरुवंश आहूजा, अशोक कुमार, सागर कश्यप, सरदार मोनू सिंह, करन कश्यप, अक्षय मौर्य, रिंकू राजपूत, कमलेश कुमार,सहित कई अन्य शिव सैनिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम: राजनाथ सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, पुष्कर सिंह धामी को बताया ‘धुरंधर धामी’

You missed

error: Content is protected !!