ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करना एक युवक को पड़ा भारी,ठगों ने युवक के खाते से  उड़ाए 1.93 लाख 

हल्द्वानी। ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करना एक युवक को भारी पड़ा है. साइबर ठगों ने युवक के खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी भगवान सिंह एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं।

बीती 15 जुलाई को उसके सहकर्मी दिनेश ने जोमैटो से ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया.इसके कुछ देर बाद दिनेश ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया धनराशि रिफंड पाने के लिए दिनेश ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा तो वहां एक मोबाइल नंबर मिला इस पर कॉल की तो कॉलर ने स्वयं को जोमैटो का अधिकारी बताया और रिफंड प्राप्त करने हेतु वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करने और गूगल पे पर बैलेंस चेक करने को कहा।

कुछ समय बाद कॉलर का फोन आया और उसने दिनेश के गूगल पे में समस्या आने की बात कहते हुए किसी अन्य की यूपीआई आईडी मांगी. साइबर ठग की बातों में आकर दिनेश ने भगवान सिंह का मोबाइल नंबर व यूपीआई आईडी सेंड कर दी और मोबाइल की स्क्रीन भी शेयर कर दी इसके कुछ देर बाद ही भगवान सिंह के खाते से सात बार में 1.93 लाख रुपये यूपीआई से कट गए. खाते से पैसा कटता देख भगवान सिंह के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, चूल्हा जलाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
error: Content is protected !!