ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

सड़क सुरक्षा माह में जनता को दिया विशेष संदेश यातायात नियमों को पालन करने का लें संकल्प

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, एस.एस.पी. नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा 16 जनवरी से “सड़क सुरक्षा माह” 2025 का आयोजन किया गया है। जिसको सार्थक रूप देने के लिए आज डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा हल्द्वानी कोतवाली से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यातायात जागरूकता रैली में सीपीयू, यातायात, पेट्रोल कार, हल्द्वानी सर्किल के थानों, हाइवे पेट्रोल वाहन तथा चीता मोबाइल को शामिल किया गया। रैली का समापन हाइडल गेट से वापस होकर तिकोनिया पर किया गया।

रैली के माध्यम से पुलिस द्वारा हल्द्वानी शहर के स्थानीय लोगों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।

रैली के उपरांत हल्द्वानी शहर में 19 मुख्य चौराहों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, तथा जागरुकता पंपलेट/ बैनर वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जागरूकता रैली कार्यक्रम में  शिवराज सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू यातायात पुलिस, सीपीयू, थानों की चीता मोबाइल व हाइवे पेट्रोल वाहन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दुकान में चोरी का खुलासा, नकदी व दस्तावेजों सहित आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!