ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नये आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

एसपी क्राइम ने प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह देकर किया सम्मानित

हल्द्वानी। भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता तथा साक्ष्य अधिनियम में संशोधन कर देशभर में नई कानूनी प्रावधानों से संग्रहित “भारतीय न्याय संहिता” लागू होने जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के अनुपालन में  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में 30.04.2024 से 24/05/2024 हल्द्वानी मीटिंग हॉल में नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में अलग–अलग इकाइयों, थानों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई।
प्रशिक्षण प्रोग्राम में उत्तराखंड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से आए मास्टर ट्रेनर तथा अभियोजन विभाग के अभियोजन अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन के अवसर पर सभी को प्रशिक्षकों को सम्मान भेंट एवं प्रसंशा पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों को भारत के नये कानूनों(भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के बारे में विस्तृत जानकारी देकर भली-भाँति प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारी गणों द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला के अनुभवों को साझा किया गया।

अब तक 4 बैच में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय से नामित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भारतीय न्याय संहिता का प्रशिक्षण दिया गया:

▪️सहायक अभियोजन अधिकारी हल्द्वानी  आशीष गुप्ता।
▪️उपनिरीक्षक  प्रताप सिंह नेगी जनपद नैनीताल
▪️उपनिरीक्षक आशा पंचम।
▪️प्लाटून कमांडर  श्याम पाल सिंह रावत मास्टर ट्रेनर
■ मास्टर ट्रेनर सीसीटीएनएस उ0नि0 रजत कसाना

यह भी पढ़ें :  पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट के लिए आई बड़ी भर्ती, 5138 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

You missed

error: Content is protected !!