ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

 विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर की फंक्शनैलिटी और तकनीकी समस्याओं की जांच के लिए अपनाएगा नई कार्यप्रणाली

हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया को सुचारु रूप से लागू करने के लिए विद्युत विभाग ने पहल की है। विभाग ने पहले चरण में अपने बिजली घरों, ट्रांसफार्मरों और अधिकारियों-कर्मचारियों के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया है।

यह कदम स्मार्ट मीटर की कार्यक्षमता, फंक्शनैलिटी और उससे जुड़ी तकनीकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के उद्देश्य से उठाया गया है एससी नवीन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर के उपयोग और संबंधित ऐप की कार्यक्षमता को बेहतर तरीके से समझने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इस प्रक्रिया के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के परिसरों में 20 से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा, सभी बिजली घरों के फीडरों पर 136 स्मार्ट मीटर पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और यूपीसीएल के डेटाबेस के साथ इसकी इंटीग्रेशन का परीक्षण किया जा रहा है। इन परीक्षणों के दौरान यदि कोई समस्या सामने आती है तो उसे प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।

एससी मिश्रा ने कहा कि जब यह तकनीक पूरी तरह से परिपक्व हो जाएगी और सभी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे, तब इसे जनसाधारण के लिए लागू किया जाएगा। फिलहाल वितरण ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

इस पहल का उद्देश्य है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं स्मार्ट मीटर की तकनीकी बारीकियों को समझें और उसकी खामियों को सुधारें, जिससे आगे चलकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा सकें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, भूमि विवाद से अतिक्रमण तक कई मामलों का मौके पर निस्तारण

You missed

error: Content is protected !!