ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आम जनता की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
शनिवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि विवाद, सड़क निर्माण, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, पेयजल, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई की गई।
न्यू आदर्श कॉलोनी रामपुर रोड निवासी मनोज मनराल द्वारा कॉलोनी गेट विवाद का मामला उठाया गया, जिसे आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर ही सुलझा दिया। वहीं प्रदीप चंद जोशी के भूमि विक्रय से जुड़े मामले में राजस्व विभाग को तत्काल मौके पर जाकर समाधान के निर्देश दिए गए।
राजप्रीत कौर की खतौनी संबंधी शिकायत, शकुंतला देवी के स्थायी निवास प्रमाण पत्र और शांति की बैंक ऋण समस्या पर भी संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
घुघु सिगड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया, जिस पर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह में पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही पंगोट-कुंजखरक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए भी कार्रवाई के आदेश दिए गए।
खुरपाताल के प्राथमिक विद्यालय में खेल मैदान पर अतिक्रमण की शिकायत पर आयुक्त ने परिसर प्रबंधन के लिए नया ताला लगाने और संबंधित अधिकारियों को चाबी सौंपने के निर्देश दिए तथा स्वयं निरीक्षण करने की बात कही।
जनसुनवाई के दौरान बैल पोखरा क्षेत्र में 15 फीट चौड़े सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध का मामला भी सामने आया। स्थानीय लोगों ने Mount Litera Zee School के गेट से मार्ग बाधित होने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पारंपरिक मार्ग से अवरोध तत्काल हटाया जाए और सार्वजनिक मार्ग पर बने रैंप भी हटाए जाएं।
इसके अलावा इंदिरा देवी, भावना बिष्ट और कमल किशोर जोशी सहित अन्य शिकायतकर्ताओं की समस्याओं पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और आम जनता को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में यूकेडी का शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोगों ने ली सदस्यता; विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद

You missed

error: Content is protected !!