ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बनभूलपुरा हिंसा के दौरान घायल महिला पुलिस कर्मियों ने बयां की आपबीती 

हल्द्वानी। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बनभूलपुरा हिंसा में घायल महिला पुलिसकर्मी व अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने हिंसा के दौरान महिला पुलिस कर्मियों के साथ हुई बर्बरता के बारे में पूरी जानकारी ली, महिला पुलिस कर्मियों ने भी बताया कि बीती 8 फरवरी को मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान किस तरह पत्थरबाजी व आगजनी में उन्होंने अपनी जान बचाई।

कई घायल पुलिसकर्मी आज भी उसे मंजर को बोलकर सहम गई। इस दौरान महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि सुनियोजित रूप से महिला पुलिस कर्मियों व नगर निगम कर्मचारी व अधिकारियों को टारगेट बनाकर हमला कर हिंसा फैलाना और आगजनी करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाना चाहिए।

आयोग भी अपने स्तर पर सारी जानकारियां और साक्ष्य जताकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम खंडवाला ने कहा कि जिन महिलाओं ने पत्थरबाजी की है उनको भी चिन्हित किया जाना चाहिए। इस गृहणित कार्य के लिए किसी को बक्सा नहीं जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मृतक के वाहन से मोबाइल व सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
error: Content is protected !!