ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा का शुभारंभ

जिले मे लगेंगे 162 स्वास्थ्य शिविर अल्ट्रासाउंड के साथ सभी इलाज होंगे मुफ्त

हल्द्वानी।  नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा पर्व के तहत नैनीताल जनपद में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जाएगा ।

जिसकी आज शुरुआत की गई. पूर्व केंद्रीय मंत्री नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने शुभारंभ किया हल्द्वानी के बेस हॉस्पिटल में लगाए गए विशाल शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे जहां स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

इस मौके पर संसद राज्य भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जा रहा है जहां 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ।

इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में जगह-जगह स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं जिसके तहत नैनीताल जिले में भी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया है जहां तीन बड़े शिविर के साथ 162 स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे।

जहां मरीजों को निशुल्क जांचों के साथ-साथ उनको मुफ्त में इलाज सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां कर लिया है ।

भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे इन स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व आम जन का निशुल्क स्वास्थ्य उपचार कराना साथ ही मुफ्त में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा व दवा उपलब्ध है।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कई सामाजिक कार्यक्रम चल रहे हैं।

जिससे कि लोगों को लाभ मिल सके इसी के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चल रहा है जिससे कि लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा भाव से कार्यक्रम किया जा रहा है।

जिससे कि समाज में अच्छा संदेश जा सके जिससे कि देश दुनिया के लिए उदाहरण बन सके. उन्होंने कहा कि देश की नारी स्वस्थ रहेंगी तो पूरा देश तो स्वस्थ रहेगा क्योंकि देश की आधी आबादी महिलाओं के हाथों में है और उनके स्वस्थ होना जरूरी है. देश की महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो देश स्वस्थ रहेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो इसके लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ-साथ कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है जिससे कि लोग इसका लाभ भी ले रहे हैं ।

आज लोगों को मुफ्त में इलाज भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की दीर्घायु आपके लिए पूरा देश अपने-अपने तरीके से बना रहा है और सभी लोग उनके जन्मदिन के मौके पर सेवा भाव से अपना अपना योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  चेन्नई से 8000 किमी का बाइक सफर तय कर नैनीताल पहुंचे सदत,भव्य स्वागत किया गया
error: Content is protected !!