ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 मादा गुलदार पिंजरे में हुई कैद

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

श्रीनगर। गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग को सफलता मिली है। श्रीनगरग्लास हाउस मोहल्ले में एक मादा गुलदार शावक वन विभाग के पिंजड़े में बीती रात कैद हो गई।

जिसे वन विभाग की टीम नागदेव रेंज ले आई मादा गुलदार शावक आदमखोर है या नहीं इसका पता गुलदार की सैंपलिंग करवाने के बाद ही वन विभाग को लगा पायेगा, दरअसल श्रीनगर ग्लास हाउस मोहल्ले में एक 4 वर्षीय मासूम को गुलदार ने मार डाला था।

जिसके बाद से ही श्रीनगर में गुलदार की दहशत फैली है फिलहाल वन विभाग की टीम के पिंजड़े में मादा गुलदार शावक कैद हुई है, लेकिन वन विभाग की गश्त अब भी जारी है।

डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग अनिरुद्ध स्वप्निल ने बताया की गुलदार शावक आदमखोर है या नहीं इसका पता लगने तक वन विभाग टीम की गश्त और शिकारी दल गुलदार प्रभावित क्षेत्र में तैनात रहेगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 6 मार्च 2026
error: Content is protected !!