ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हल्द्वानी के संस्थापक बलवन्त सिंह चौफाल के निधन पर पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने  शोक व्यक्त किया

रिपोर्टर गुड्डड़ू सिंह ठठोला

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हल्द्वानी के संस्थापक अध्यक्ष व मंच के गठन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बलवन्त सिंह चौफाल नहीं रहे,कल ही चित्रशिला में उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
मंच के गठन के बाद हल्द्ववानी में सांस्कृतिक जुलूस उत्तरायणी के अवसर पर सदैव व्यापक भागीदारी के साथ गरिमापूर्ण तरीक़े से निकलता रहा है। सांस्कृतिक रूप से पर्वतीय समाज को जागरूक व एकजुट करने में मंच की महत्वपूर्ण भूमिका रही है! सांस्कृतिक जुलूस में शुरूआत से लम्बे समय तक साथियों के साथ हम लोग भी शामिल होते रहे।
उस दौर में पहल कर पर्वतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिये उनके योगदान को हमेशा आदर के साथ याद किया जाएगा।
मंच की गतिविधियों के लिए हीरानगर में स्थान दिलाने के लिए भी उनकी अगुवाई में बड़ा संघर्ष सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
उनके साथ कार्य करने का सिलसिला उनके उत्तराखंड क्रांति दल में सम्मलित होने के बाद और भी बढ़ गया। हल्द्वानी में अकसर उनकी दुकान में बैठ चर्चा परिचर्चा होती रहती थी।
उत्तराखंड क्रांति दल ने उन्ही दिनो विकास विरोधी वन संरक्षण अधिनियम के खिलाफ सीधी कार्रवाई का संघर्ष प्रारंभ किया था।।हम लोगों ने कैंची हरतपा मोटर मार्ग की बाधाओं को दूर करने हेतु बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया, चुफालजी अन्य साथियों के साथ चढ़ाई चढ़ कर संघर्ष स्थल। पर पहुँचे ।

चुफाल  के निधन से पर्वतीय समाज ने अपनी एक सशक्त आवाज़ को हमेशा के लिए खो दिया है,उनकी कमी महसूस की जायेगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, दादा-दादी और 6 वर्षीय पोते की मौत

You missed

error: Content is protected !!