कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आलोक मेहरा ने शहीद मेजर अधिकारी की प्रतिमा में किया माल्यार्पण कर पौधारोपण किया
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। कारगिल विजय दिवस पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधा लगाया।
स्कूली दिनों में सहपाठी रहे न्यायमूर्ति ने मेजर के साथ बिताए दिन याद किये। इस दौरान उनके साथ चैयरमैन सरस्वती खेतवाल और एन.सी.सी.कैडेट रहे।
नैनीताल में कारगिल शहीद महावीर चक्र विजेता मेजर राजेश अधिकारी पार्क में आज सवेरे एन.सी.सी.कैडेटों के साथ आमजन का जमावड़ा देखने को मिला।
मौका था 26 जुलाई 1999 कारगिल विजय दिवस का जब रोटरी क्लब के कार्यक्रम में माल्यार्पण के लिए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और चैयरमैन सरस्वती खेतवाल पहुंचे थे।
संयोग की बात ये रही कि जिस शहीद का माल्यार्पण करने न्यायमूर्ति पहुंचे थे, वो कक्षा एक से दसवीं तक नैनीताल के प्रतिष्ठित सैंट जोसफ कॉलेज में उनके साथ ही पढ़े थे।
न्यायमूर्ति ने बताया कि मेजर राजेश खेलकूद के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का शौक रखते थे। माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के बाद न्यायमूर्ति और चैयरमैन ने पौधा लगाया।
छात्र छात्राओं ने राष्ट्र हिट में जोश भरे नारे लगाए। सदस्यों ने शहीदों का आभार जताया कि उनकी वजह से कारगिल पर विजय हुई और हम सभी सुरक्षित हैं।





