ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सुसाइड का ड्रामा करने के मामले में दो महिला ब्लॉगरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व उन्होंने एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी से मुलाकात कर सोशल मीडिया ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

उनका कहना है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अंजलि वर्मा का आरोप है कि ज्योति अधिकारी समेत कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तारी से बचने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने या आत्महत्या का ड्रामा करने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां देवभूमि उत्तराखंड और समाज के लिए गंभीर और चिंताजनक हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह के लाइव वीडियो युवाओं पर गलत और खतरनाक संदेश छोड़ते हैं।

समाज में गलत उदाहरण स्थापित हो रहा है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

वहीं समाजसेवी विशाल वर्मा ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार के खतरनाक संदेश फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा विषय है।

दोनों ने एसएसपी नैनीताल और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर सुसाइड का ड्रामा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

You missed

error: Content is protected !!