ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रुद्रपुर। यादव सभा द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में फूलों की होली खेलकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज के उज्ज्वल भविष्य को लेकर चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा होती है। इसलिए आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान कुछ लोगों द्वारा यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर भी कड़ा रोष व्यक्त किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्मों के माध्यम से समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर ऐसे फिल्मकारों और संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद यादव, डीपी यादव, डॉ. बी.बी. सिंह यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  महिला दिवस पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित
error: Content is protected !!