ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार होली के दौरान अपने पैतृक गांव गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी, गौड़धड़ा बिठौरिया नंबर-1 निवासी हेम चंद लोहनी दो मार्च को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव थापला, ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। पांच मार्च को जब परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के मुताबिक अज्ञात चोर घर से करीब दो तोला सोने की मटरमाला, डेढ़ तोला पाइपमाला, नथ, मांगटीका, पोहंची, झुमकों की एक जोड़ी, हार समेत लगभग सात हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि चोरों ने पहले से रेकी कर घटना को अंजाम दिया, क्योंकि उन्हें परिवार के गांव जाने की जानकारी थी। वहीं आसपास के लोगों को भी चोरी की भनक नहीं लग सकी।

मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!