ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मानसून के दौरान जनपद में हाई अलर्ट

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा पूरा प्रशासन

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए निर्देश, आपदा प्रबंधन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

नैनीताल। मानसून के सक्रिय होने और भारी बारिश की चेतावनियों को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून अवधि के दौरान बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी, विभागाध्यक्ष, नोडल अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहकर आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

साथ ही सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन और संपर्क नंबर 24 घंटे सक्रिय रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या आपदा संबंधी सूचना मिलते ही तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र या पुलिस वायरलेस के माध्यम से सूचना दी जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्य बिना देरी के शुरू किए जा सकें।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और राहत एवं बचाव संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  पंतनगर : सिडकुल स्थित माइक्रोमैक्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
error: Content is protected !!