ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लगातार वर्षा से बढ़ा भूस्खलन का खतरा, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील

नैनीताल। जनपद नैनीताल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है।

गुरुवार सुबह रामगढ़ ब्लॉक के टुकुरी क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया।

सड़क पर बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे के जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सड़क पर फैला मलबा और पत्थरों का ढेर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में चिंता का माहौल है।

प्रशासन की ओर से सड़क से मलबा हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, लगातार बारिश के कारण राहत कार्य प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा पहाड़ी मार्गों पर अत्यंत सावधानी बरतें। मौसम खराब होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बारिश का दौर जारी रहने से जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन; ड्यूल ट्रेनिंग से मिलेगा रोजगार का बेहतर अवसर

You missed

error: Content is protected !!