ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया

रिपोर्ट गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पूरे देश मे जहां होली का त्यौहार सादगी और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है तो वही उत्तराखंड हाईकोर्ट में भी बार एसोशियेशन द्वारा आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हाईकोर्ट बार एशोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का तिलक लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाये देते हुए देश वासियों के लिए सुख सौहार्द की कामना की।

होली मिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा होली खेलन आयो श्याम– मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग – रंग डारूँगी डारूँगी के साथ ही– उड़ उड़ गयो लाल गुलाल — लालनी ऐसो रंग उड़ायो – आज कान्हा जी जिद न करो होली के गीतों पर अधिवक्ता झूम उठे। एसोसिएसन के अध्यक्ष पदाधिकारी

ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में बार एसोसिएशन ने आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जहां न्यायाधीशों और अधिवक्ताओ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी ने देशवासियों के स्वास्थ्य, सुख सौहार्द की कामना की।

होली मिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने होली “खेलन आयो श्याम”, “मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग”, “रंग डारूँगी डारूँगी के साथ ही” “उड़ उड़ गयो लाल गुलाल” “लालनी ऐसो रंग उड़ायो” “आज कान्हा जी जिद न करो आदि होली के गीतों पर अधिवक्ता झूम उठे।

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय और न्यायमूर्ति सिद्धारत साह,रजिस्ट्रार जर्नल, एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  अग्निवीरों को एक और बड़ी सौगात: रेलवे भर्ती में भी आरक्षण का रास्ता साफ
error: Content is protected !!