ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। नगर में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिलेंडर वितरण में देरी और बारिश के कारण लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े हो गए थे, लेकिन वितरण वाहन के देर से पहुंचने के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अचानक हुई बारिश ने स्थिति और खराब कर दी। बारिश से बचने के लिए लोग अपने सिलेंडर कतार में छोड़कर आसपास की बंद दुकानों के बाहर शरण लेने को मजबूर हो गए।

बताया जा रहा है कि कई लोग शाम करीब चार बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन सिलेंडर वाहन रात करीब आठ बजे पहुंचा। इसके बाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें शुरुआती नंबर वाले लोगों को सिलेंडर मिल गया, जबकि बाकी लोगों को अपनी बारी के लिए दो से तीन घंटे अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।

एजेंसी संचालकों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जाना था उनकी सूची पहले से जारी कर दी गई थी और अधिकांश लोगों को सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए। बावजूद इसके, वितरण में देरी और खराब मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें :  एमबीए फीस के लिए किडनी बेची, मिले सिर्फ 5 लाख: 60 लाख का खेल, अस्पताल कर्मचारी निकला किडनी रैकेट का मास्टरमाइंड

You missed

error: Content is protected !!