हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला मैदान में आज लक्ष्मण शक्ति, लक्ष्मण जागृति तथा कुंभकर्ण बध लीला का मंचन कराया गया विकास पुष्कर दत्त शास्त्री कहते है।
मेघनाद ने मायावी युद्ध में लक्ष्मण पर शक्ति बाण चलाया था, जिससे वह मूर्छित हो गए।अपने भाई की इस दशा को देखकर श्री राम बहुत व्याकुल और दुखी हुए।
लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद उनकी मूर्छा को दूर करने के लिए हनुमानजी पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर आए, और लक्ष्मण जी की मूर्छा दूर होती है, फिर से युद्ध होता है और रावण दल से कुंभकर्ण का वध होता है।
आज संचालन समिति से विनीत अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज , दिनेश गुप्ता, पंकज कपूर, तनुज गुप्ता, आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
श्री रामलीला मंचन में आज विभिन्न संस्थाओं ने सहयोग किया जिसमें कसौधन समाज,खत्री समाज, अनमोल संकल्प सिद्धी फाउंडेशन ,आस्था क्लब आदि रही।














