हल्द्वानी बाजार से गायब हुई अल्मोड़ा की छात्रा, मोबाइल फोन भी बंद
चार जनवरी से लापता ,भाई की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी। अल्मोड़ा जिले की रहने वाली बीए की एक छात्रा हल्द्वानी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती के भाई की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
भनोली, अल्मोड़ा निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन चार जनवरी को गोरापड़ाव हाथीखाल से हल्द्वानी बाजार आई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका।
युवती वर्तमान में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। परिजनों के अनुसार, उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।














