ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल कैंचीधाम भीमताल आने वाले पर्यटकों को रोपवे के ज़रिये बड़ी सुविधा मिल सकती है 

रिपोर्टर गुडडू सिह ठठोला

नैनीताल। आने वाले समय में कैंची धाम और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को रोपवे के ज़रिये बड़ी सुविधा मिल सकती है। इसके लिए नैनीताल जनपद में भीमताल–रानीबाग–कैंची धाम रोपवे परियोजना को लेकर एजेंसी द्वारा सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।

करीब 35 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रोपवे लाइन में लगभग पाँच स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इनमें रानीबाग, भीमताल, भवाली, नैनीताल और कैंची धाम प्रमुख स्टेशन होंगे।

रोपवे परियोजना के तहत एजेंसी ने भीमताल सिडकुल क्षेत्र में मशीनों के माध्यम से सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है, जिसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

इस परियोजना के पूरा होने से जहां एक ओर पर्यटकों को यातायात जाम से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वे हिमालयी प्रकृति का आनंद लेते हुए रोपवे से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी टैक्स बार ने इनकम टैक्स विभाग को 20 रन से हराया
error: Content is protected !!