ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। आगामी होली पर्व से पूर्व जनपद में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में तथा डॉ. जगदीश चंद्र एवं रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष खनस्यूँ विजय पाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिमलिया बैण्ड से लगभग एक किमी नीचे खनस्यूँ-हल्द्वानी मार्ग पर लाल-काले रंग की स्कूटी (UK04TB-3162, टीवीएस एन्टॉर्क) सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 202 ग्राम अवैध चरस (पन्नी सहित) बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर थाना खनस्यूँ में मु0अ0सं0 02/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक थुआल पुत्र जमन चन्द्र, निवासी ग्राम हैड़ाखान, तहसील खनस्यूँ, जिला नैनीताल

हर्षित रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत, निवासी तल्ला कृष्णापुर, थाना तल्लीताल, जिला नैनीताल

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्हें नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee
error: Content is protected !!