बमस्यूँ खुशियालकोट मोटर मार्ग में डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने किया शुभारम्भ।
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में बमस्यूँ खुशियालकोट मोटर मार्ग में डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने “भूमि पूजन ” कर किया शुभारम्भ। सर्वप्रथम क्षेत्रीय जनता ने विधायक का फुल मालाओ से भव्य स्वागत किया।
बता दे कि बमस्यूँ खुशियालकोट मोटर मार्ग की लगभग लम्बाई 4.170 किमी. व इसकी कुल लागत रू. 79.32 लाख है। जिसमे डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग, रानीखेत द्वारा किया जाएगा।
इस शुभ अवसर पर विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखण्ड शासन के कुशल नेतृत्व में देश व राज्य प्रगति कर रहा है। मै प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय टम्टा का कोटि कोटि आभार प्रकट करता हूं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह फर्त्याल, ताडी़खेत मंडल अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, पनी राम सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।





