खबर शेयर करे -

मेष

आज अति धार्मिक होने से भी आपको समस्या हो सकती है। पेट में इंफेक्शन की संभावना बन रही है। आप नई शुरुआत करने को लेकर उत्साहित रहेंगे। सहकर्मियों के प्रति आपके मन में नकारात्मक भाव आएंगे,लेकिन आपको अपनी कमियों पर विचार करना होगा।

वृष

आज सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में कड़वाहट हो सकती है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन

आज शोध कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय में तरक्की होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

कर्क

आज सॉफ्टवेयर क्षेत्र के व्यवसाय से जुड़े लोगों को निवेशकों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। पुराने संपर्क का आपको लाभ मिलेगा। आप कई सारे कार्य एक साथ कर पाएंगे। निर्माण कार्यों में आपको अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी।

सिंह

आज आपकी कठोर भाषा से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। चेहरे पर मुंहासे और दाग जैसी समस्या होने की आशंका है। विवाह आदि कार्यक्रमों को टालना फिलहाल हितकारक होगा। अनावश्यक कारणों से यात्रा होने की संभावना है।

कन्या

आज झगड़ा होने की भी संभावना है जिसके दौरान आप कुछ हिंसक भी हो सकते हैं। अपनी मान्यताओं को किसी पर न थोपें। अग्नि से जुड़े उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आपको काफी सतर्क रहना चाहिए।

तुला

आज आप व्यवसाय को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित रहने वाले हैं। नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। नए प्रेम संबंधों के उभरने की संभावना बन रही है। विदेशी भाषा का प्रयोग सीख सकते हैं।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने के लिए दिन शुभ है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे,लेकिन आपका कोई भी अहित नहीं होगा। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। नए कारोबार की योजना बना सकते हैं।

धनु

आज आप अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। यद्यपि आपको कार्यालय में कुछ तकनीकी परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। अंतरिक्ष और जैव-रसायन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर

आज यदि आप निजी कंपनियों में काम कर रहे हैं तो आपको बॉस के नखरों को सहना पड़ सकता है। परिजनों पर गुस्सा न निकालें। धर्म-कर्म को लेकर अंधविश्वासी न बनें। सरकारी कार्यों में रुकावट के संकेत हैं। आप अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें।

कुंभ

आज जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती है। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका संपर्क बनेगा। स्वजनों की अनदेखी न करें। आप कुछ नया जानने को लेकर उत्सुक हो सकते हैं। फिल्मों और कहानियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

मीन

आज नए कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। यूरिन संक्रमण जैसी समस्याओं से घिर सकते हैं। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। कड़वी बातों के कारण जीवनसाथी नाराज हो सकता है।

यह भी पढ़ें  अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चप्पे-चप्पे पर पुलिस की चैकिंग जारी