ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

थाने की हवालात में आत्महत्या, हंगामे के बाद बंद किया गया था पीआरडी जवान

देहरादून। रायपुर थाने में एक पीआरडी जवान द्वारा हवालात के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सुनील रतूड़ी, जो पीआरडी में प्रधान लिपिक पद पर तैनात थे, दोपहर के समय रायपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। आरोप है कि शराब के नशे में उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और भुगतान किए बिना ही हंगामा करने लगे। इस दौरान उनके पास एक नकली पिस्टल भी पाई गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले आई। बताया जा रहा है कि थाने में भी उन्होंने हंगामा जारी रखा। इसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गई, जहां शराब के सेवन की पुष्टि हुई।

मेडिकल के बाद पुलिस उन्हें वापस थाने लाई और हवालात में बंद कर दिया। कुछ समय बाद सुनील रतूड़ी ने हवालात में रखे कंबल को फाड़कर फंदा बनाया और गेट से लटककर आत्महत्या कर ली।

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश दिए। एसपी देहात से रिपोर्ट तलब की गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी और शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने पीया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!