ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

परिवार में ही साजिश, देवरानी ने भतीजी से करवाई लाखों के गहनों की चोरी

हल्द्वानी में चोरी के दो मामले: देवरानी ने नाबालिग से गहने दिलवाए, ऑटो में महिला का मंगलसूत्र उड़ा

हल्द्वानी में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस को सतर्क कर दिया है।

एक मामले में देवरानी पर नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर घर से गहने चोरी करवाने का आरोप लगा है, जबकि दूसरे मामले में ऑटो में सफर के दौरान महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया।

भोटिया पड़ाव के राजेंद्र नगर गली-3 निवासी दीपा आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को उन्हें घर से आभूषण गायब होने का पता चला।

जांच करने पर सामने आया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी ने ही मंगलसूत्र और टाप्स अपनी दूर की देवरानी गंगा आर्या को दे दिए। आरोप है कि गंगा आर्या ने बच्ची को बहला-फुसलाकर यह गहने हासिल किए और बाद में बाजार में बेच दिए।

पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए गहनों में करीब 6.9 ग्राम का मंगलसूत्र और 2.66 व 1.66 ग्राम के टाप्स शामिल हैं। जिस ज्वेलर्स की दुकान पर गहने बेचे गए, वहां भी इसकी पुष्टि हुई है।

पुलिस ने आरोपी गंगा आर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची भी इस मामले में संलिप्त पाई गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : फतेहपुर पीपल पोखरा में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का विशेष वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान

You missed

error: Content is protected !!