ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊँ एवं नागा रेजिमेंट केंद्र तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत के संयुक्त प्रयासों से दिनांक 11 जून 2024 को सेना में विभिन्न पदों पर कमीशन लेने हेतु शिक्षार्थियों के लिए प्रेरक भ्रमण का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ शिवराज सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि रानीखेत के समीपवर्ती इलाके के विभिन्न इंटर कॉलेज के 150 शिक्षार्थियों ने इस भ्रमण में हिस्सा लिया। सेंटर के शिक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अजय उपाध्याय के सानिध्य में उनकी टीम द्वारा शिक्षार्थियों की काउंसलिंग कराते हुये विभिन्न पदों पर कमीशन हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी ।

तत्पश्चात प्रेरक फिल्म दिखाने के साथ साथ सेंटर के म्यूजियम, युद्ध स्मारक, सेंट्रल लाइब्रेरी एवं मानव संसाधन विकास केन्द्र का भ्रमण कराया गया ।

केन्द्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, विशिष्ट सेवा मेडल ने बहुमूल्य समय निकल कर शिक्षार्थियों से मुलाकात की और सेना में कमीशन लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।

अन्त में वरुणा अग्रवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत ने सेना के प्रयासों की सराहना करते हुये भ्रमण में शामिल शिक्षार्थियों से बातचीत की और उन्हें सेना में विभिन्न पदों पर रिक्तियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।

यह भी पढ़ें :  Operation Crackdown के तहत सघन अभियान में 726 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, ₹27,750 का जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!