बैलपडाव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लग, शिविर का सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।
रिपोर्टर – नीरज तिवारी
कालाढूंगी। बैलपड़ाव स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में रविवार को भाजपा नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में साईं हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन सती, छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश चंद्र जोशी, जनरल फिजिशियन डॉ. उत्तम शेट्टीगर, नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध वैध, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका सती सहित वेदांता हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष अस्थाना मौजूद रहे। साथ ही साईं हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर बृजेश बिष्ट व पूरा स्टाफ भी शिविर में सक्रिय रहा।
इस दौरान शिविर में निःशुल्क आई टेस्ट, ब्लड टेस्ट, ईसीजी जैसी जांचें की गईं और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग पर इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, ज्येष्ठ प्रमुख गीता तिवारी, कनिष्ठ प्रमुख अपूर्वा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

