ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिमालयन एजुकेशनल रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसायटी (हर्डस) ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विगत 10 वर्षों से चली आ रही रक्तदान शिविर की परंपरा को इस वर्ष भी आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर स्व. श्री बालकिशन देवकी जोशी चेरीटेबल ब्लड बैंक, बसंत विहार, छोटी मुखानी में शनिवार, 09 अगस्त 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष श्री के.के. पांडेय ने कहा कि “रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा मानवीय उपहार है, और हमें इसे सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाना चाहिए।

हर्डस के सचिव एवं समाजसेवी प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि संस्था बीते एक दशक से रक्षाबंधन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है और इसका उद्देश्य युवाओं में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।

रक्तदान शिविर में अध्यक्ष श्री के.के. पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष डॉ. विनोद जोशी, उपसचिव डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. गौतम रावत सहित कई रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में योगदान दिया।

शिविर में पर्यावरणविद एवं वनस्पति विज्ञानी डॉ. एस.डी. तिवारी, डॉ० चारु तिवारी, नैनीश्री जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी बंदोबस्ती वार्ड 7 में सजी रात्रि चौपाल, सामाजिक मुद्दों पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!