ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में रोडवेज स्टेशन के समीप फिर अवैध टैक्सी बाइक का अड्डा बना

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के समीप पोस्ट ऑफिस के पास फिर अवैध तरीके से टैक्सी बाईक खड़ी हुई ।

प्रशासन ने मना करने के बावजूद भी नैनीताल में टी बी नंबर की दो पहिया वाहन प्रशासन के नाक की नीचे चल रही है ।

जहां पर दो पहिया वाहनों की प्राइवेट गाड़ियों की पार्किंग स्थानीय लोगों के लिए बनाई गई है। वहीं टी बी नंबर की गाड़ियां अवैध तरीके से खड़ी हो रही है और बगल में ही पुलिस चौकी है।

पुलिस प्रशासन भी इन गाड़ियों को अनदेखा कर रही है। और इसके साथी उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन हो रहा है।

ट्रैफिक जाम की असुविधा हो रही है । सड़कों पर बेतरतीब खड़ी टैक्सी बाइक और टैक्सियां आम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :  होली से पहले देहरादून में बवाल: गुब्बारे फेंकने से शुरू विवाद, दुकान में घुसकर तोड़फोड़
error: Content is protected !!