ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। राज्य में आज 15 मार्च यानी होली के दिन से 17 मार्च तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस कारण कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी देखने को मिलने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। जानिए मौसम की डिटेल।

50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 15 मार्च को देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

3200 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी संभाव है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी। बाकी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।

जानिए 14, 15 और 16 मार्च का हाल

मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15 और 16 मार्च को कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ-साथ बिजली चमकने की संभावना बन रही है। कुछ इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थितियां उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और हरिद्वार में बनती दिख रही है।

जानिए 16 मार्च की बर्फबारी के बाद का हाल

16 मार्च को भारी बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें बंद संभावना है। वहीं 17 और 18 मार्च के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राजधानी देहरादून में आज कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बाकी तीन दिन बाद यहां भी मौसम शुष्क होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो....

You missed

error: Content is protected !!