ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जनसेवा की मिसाल: रोपा–छिलौं मार्ग को शीलू कुमार की टीम ने कराया बहाल

भारी मलबे से बंद सड़क खुली, समाजसेवी शीलू कुमार ने उठाया पूरा खर्च

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

बेतालघाट (नैनीताल)। विकास खंड बेतालघाट के अंतर्गत रोपा से छिलौं हल्के मोटर वाहन मार्ग पर भारी मलबा गिरने से सड़क कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गई थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बंद होने से दैनिक जरूरतों, स्कूल जाने वाले बच्चों और आपात सेवाओं पर भी असर पड़ रहा था।

समस्या की जानकारी मिलते ही समाजसेवी शीलू कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से करीब 2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को पूरी तरह खुलवाया। इस पूरे कार्य का खर्च स्वयं शीलू कुमार द्वारा वहन किया गया। उनकी इस पहल से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है और अब मार्ग पर सामान्य रूप से यातायात बहाल हो गया है।

इस दौरान पवन रावत, प्रदीप आर्या, कबीर साह, विनय गोस्वामी, फ़रदीन सहित कई स्थानीय युवा मौजूद रहे और कार्य में सहयोग किया। ग्रामीणों ने समाजसेवी शीलू कुमार एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर देर होने से पहले ही उन्होंने त्वरित कदम उठाकर आम जनता की बड़ी समस्या का समाधान किया।

समाजसेवी शीलू कुमार ने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और क्षेत्र में कहीं भी इस तरह की आपदा या जनसमस्या उत्पन्न होती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम: राजनाथ सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, पुष्कर सिंह धामी को बताया ‘धुरंधर धामी’

You missed

error: Content is protected !!