ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में पटवारी, लेखपाल समेत समूह-ग के 416 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 15 मई के बीच होगी।
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 जुलाई तय की गई है।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के तीन, आयोग में वैयक्तिक सहायक के तीन, महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के पांच, राजस्व विभाग में पटवारी के 119, लेखपाल के 61, ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16, पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के तीन और सहायक स्वागती के एक पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

15 अप्रैल से 15 मई के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 18 से 20 मई के बीच आवेदन में संशोधन का मौका दिया जाएगा।

पदों के हिसाब से आवेदकों की अर्हता और आयु सीमा तय है, जिसका विवरण वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में दिया गया है।

जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। परीक्षा का सिलेबस भी विज्ञापन के साथ ही जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक

You missed

error: Content is protected !!