ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद,नशे में धुत पिता ने गुस्से में आकर नुकीली वस्तु से बेटे पर कई बार किये वार,पुत्र की मौके पर ही मौत

हरिद्वार। शुक्रवार की रात शराब के नशे ने रिश्तों को खून से रंग दिया। दरअसल, एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर डाली।

यह दर्दनाक घटना कलियर थाना क्षेत्र के रागधडवाला गांव की है, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

घटना में मृतक की पहचान सनी (35 वर्ष) पुत्र घसीट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि नशे में धुत पिता ने गुस्से में आकर नुकीली वस्तु से बेटे पर कई बार हमला किया, जिससे सनी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और एसएसआई बीएस चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर जुयाल और रुड़की सीईओ नरेंद्र पंत भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्या की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

रागधडवाला गांव में इस सनसनीखेज हत्या के बाद मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि शराब जैसी बुरी लत परिवारों को तबाह कर रही है।

आए दिन नशे की वजह से होने वाले झगड़े अब जानलेवा होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  एक मंडी-एक गांव योजना से किसानों को मिलेगा बाजार, भंडारण और प्रसंस्करण का सहारा

You missed

error: Content is protected !!