ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। 15 जून कल लगने वाले कैची धाम मेले के सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में है।

जनपद में लगातार वाहन चैकिंग अभियान जारी है, जिसमें वाहनों की चैकिग व संदिग्धों पर सतर्क नज़र रखी जा रही है।

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा ने मेले के हर कोने पर सुरक्षा बलों को तैनात किया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
 हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं की चेकिंग की जा रही है।

पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।

यह भी पढ़ें :  व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया विधायक सुमित हृदयेश का जन्मदिन, इंदिरा हृदयेश का चित्र भेंट कर दी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!