ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मां नैना देवी मंदिर का 141वा स्थापना दिवस 15 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा

नैना देवी मंदिर फूल और बिजली बिजली की माला से सजाया गया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  मां नैना देवी मंदिर का 141 वा स्थापना दिवस कल 15 जून को हर्ष उल्लास के साथ के बनाया जाएगा इसके साथ ही श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया।

जिस पर हजारों भक्तों ने मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आनंद उठाया इसके साथ ही पर्यटक और स्थानीय लोग भी भजन कीर्तन में शामिल हुए।
व्यास जी ने कहा कि भगवती नयना देवी ने ( कल स्थापना दिवस के दिन) नैनीताल को अपनी गोद में धारण किया था।इसी शुभ अवसर पर यह श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

मां नयना देवी और नन्दा सुनंदा उत्तराखंड की अधिष्ठात्री देवी है।‌ ‌ व्यास जी ने कहा कल कथा का विश्राम होगा मैं आपसे एक निवेदन करना चाहता हूं। वाचक को दक्षिण दी जाती है। कथा का अर्थ है परिवर्तन।

ये देव भूमि मेरी थात है और हमारी गलतियों के कारण हमने पर्यावरण को दूषित कर दिया है। इसलिए मेरी दक्षिण यह है कि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष भर में दो वृक्ष अवश्य लगाए।

अध्यक्ष राजीव लोचन शाहने कहा मां नयना देवी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर लाला अमर नाथ साह के वंशजों के द्वारा प्रातःकाल 7 बजे से कुल पूजा, देव पूजन, 11 बजे से हवन,कथा प्रवचन 12बजे से 1 बजे तक, व्यास पूजन, पुस्तक पूजन, कन्या पूजन, ‌ ब्राम्हण पूजन 1 बजे से भण्डारा तथा सांय 5 बजे से भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, घनश्याम लाल साह, प्रदीप साह, महेश लाल साह, हेमन्त साह, श्याम यादव, राजीव दूबे, भीम सिंह कार्की, श्रीमती सुमन साह, श्रीमती अमिता साह तथा श्री मां नयना देवी मंदिर के समस्त आचार्य बसन्त बल्लभ पाण्डे, चन्द्र शेखर तिवारी, भुवन चंद्र काण्डपाल,व शैलेन्द्र मिलकानी, गणेश बहुगुणा, नवीन चन्द्र तिवारी, बसन्त जोशी, रमेश ढैला,सुनोज नेगी, जीवन चन्द्र तिवारी, राजेन्द्र बृजवासी, राहुल मेहता,तेज सिंह नेगी आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मोहर्रम और वीवीआईपी कार्यक्रमों को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

You missed

error: Content is protected !!