ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताडीखेत में 25वीं ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्टर -बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत/ ताडीखेत।  25वीं ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मिनी स्टेडियम राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताडीखेत में प्रारंभ हुआ।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राहुल आनंद संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एस0एन0 श्रीवास्तव, अति विशिष्ट अतिथि डी. एस. रावत प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत, अजय प्रताप सिंह स्वच्छता निरीक्षक कैंट बोर्ड रानीखेत, सूबेदार भरत सिंह ताइक्वांडो कोच कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत, सूबेदार खुशाल सिंह शारीरिक प्रशिक्षक कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत हरेंद्र शाह, संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह परगाई, सहसंयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या रोजी नायर, खेल प्रबंधन डॉ0 शिवराज सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद द्वारा एथलेटिक्स परेड की सलामी ली गई। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया अंडर 14, 17, 19 बालक/बालिका वर्ग में दौड़, कूद और श्रेपण के कुल 73 इवेंट्स संपन्न कराए जाएंगे।

ताड़ीखेड़ ब्लॉक के 25 विद्यालयों के कुल 500 से अधिक प्रतिभागियों ने आज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताड़ीखेत की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत की बैंड टीम के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद के द्वारा अपने संबोधन में एथलीट्स को शुभकामनाएं दी गयी, साथ ही एथलीट्स को उत्तराखंड के नामी खिलाड़ियों से प्रेरित होकर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एस0एन0 श्रीवास्तव के द्वारा एथलीट्स को खेलों को सर्वोपरि मानते हुए उसके लाभ बताएं। विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में बताया कि कठोर परिश्रम से हर मुकाम हासिल हो सकता है।

वही सीनियर वर्ग बालक 800 मीटर दौड़ में गौरव सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में प्रदीप सिंह बिस्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग बालक लंबी कूद में मनोज करगेती राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में गीतांजलि मेहरा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर जूनियर वर्ग बालक में यशपाल कुमार मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर जूनियर वर्ग बालक में यश पांडे राजकीय इंटर कॉलेज रघुलीपीपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

3000 मीटर जूनियर वर्ग बालिका में दीक्षा नेगी राजकीय इंटर कॉलेज शेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर बालिका वर्ग ऊंची कूद में हर्षिता राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में अब्दुल अयान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ब्लॉक समन्वयक ताड़ीखेत ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, टीम कोच मैनेजर एथलीट्स मीडिया प्रभारी सभी का स्वागत और धन्यवाद प्रेषित किया।

संयोजक/खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद बिष्ट प्रधानाचार्य विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत ने किया।

ऑफिशियल के रूप में चंदन सिंह मेहरा, राजीव सिंह खाती, गीता शर्मा, शादाब, अजय चंद, राहुल त्यागी, कुंवर पपनै, धर्मेश सिंह बोरा, संतोष भट्ट, अजय चंद, ममता जोशी, कृतिका जोशी व रितु ने योगदान दिया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 3 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!