ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्ती में चोरी का बड़ा खुलासा, अपराधियों में मची खलबली, मुखानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100-150 CCTV खंगालकर शातिर चोर दबोचा 13 लाख के सोने के जेवरात और नगदी बरामद, पुलिस टीम सम्मानितचार धाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसलालालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित, प्रदूषण रोकथाम और गौशाला निर्माण पर हुई अहम चर्चानैनीताल : श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होली फोटो प्रतियोगिता का आज घोषित होगा आनलाइन परिणामउत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती: रुद्रप्रयाग व चंपावत में छापेमारी, 32 घरेलू सिलेंडर जब्त
खबर शेयर करे -

पावरप्ले में मिले शुरूआती झटकों से उबरते हुए विराट कोहली और अक्षर पटेल ने भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 7 विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया।

भारत ने एक समय पांचवें ओवर में 3 विकेट सिर्फ 34 रन पर गंवा दिए थे । इसके बाद अक्षर पटेल (31 गेंद में 47 रन ) और किंग कोहली (59 गेंद में 76 रन) ने टीम को संकट से उबारा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 54 गेंद में 72 रन की साझेदारी की। अक्षर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए। बीच के ओवरों में कोहली धीमे पड़े और अपना अर्धशतक उन्होंने 48 गेंदों में पूरा किया।

इससे पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान को दूसरे ही ओवर में केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में वह स्क्वेयर लेग पर कैच दे बैठे। उनके बाद आये ऋषभ पंत भी इसी अंदाज में आउट हुए।

कप्तान रोहित की ही तरह शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के आउट होने से भारत को हरारा झटका लगा। उन्हें कैगिसो रबाडा ने फाइन लेग पर कैच आउट कराया। भारत ने पावरप्ले के भीतर ही 3 विकेट गंवा दिए। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 45 रन था।

दूसरे छोर से विकेटों का पतन देख रहे कोहली ने बीच के ओवरों में संभलकर खेला। उन्होंने पहले ही ओवर में हालांकि मार्को जेनसन को 3 चौके लगाए थे। कोहली ने अपनी पारी का पहला छक्का रबाडा को 18वें ओवर में लगाया। दूसरे छोर से अक्षर ने अपने टी20 कैरियर की सबसे उपयोगी पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों को अच्छे स्ट्रोक्स लगाए। उन्होंने एडेन माक्ररम, महाराज और तबरेज शम्सी को 1-1 सिक्स लगाया। इसके अलावा रबाडा को भी गगनभेदी छक्का जड़ा।

भारत ने सातवें से 15वें ओवर के बीच में 72 रन बनाए और अक्षर का विकेट गंवाया। रबाडा की उछलती गेंद पर कोहली एक रन लेना चाहते थे, लेकिन गेंद विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक के पास गई और दूसरे छोर से अक्षर काफी आगे आ चुके थे।

डिकॉक ने गिल्लियां बिखेरने में देर नहीं की। शिवम दुबे ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 27 रन बनाए। कोहली ने आखिरी 5 ओवर में 2 छक्के जड़े। भारत ने आखिरी 5 ओवर में 58 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए।

इस मैच में टॉस काफी अहम

दोनों टीमें फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुन सकती हैं, क्योंकि इस तरह के बड़े गेम में बोर्ड पर रन बनाना हमेशा सुरक्षित माना जाता है।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल 171 रनों का बचाव करके जीता, जबकि अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के सफर में ‘चोकर्स’ के नाम से मशहूर प्रोटियाज टीम ने अपने मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को केवल 56 रनों पर ढेर कर दिया था।

यह भी पढ़ें :  नियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!