ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पुलभट्टा थाने में तैनात दरोगा की करंट लगने से मौत

ऊधमसिंहनगर। पुलभट्टा थाने में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे।

इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। वह पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे।

कपड़े सुखाने के दौरान वो सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेश पासबोला पौड़ी जिले के गांव नैणी के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें :  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों पर की जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक नैनीताल जिले में प्रवेश पर रोक
error: Content is protected !!