ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने वैश्विक निवेशकों और प्रतिष्ठित कंपनियों के सीईओ से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया।

दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान में 90 हजार करोड़ रुपये और सिंगापुर में 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू (MoU) साइन किए गए हैं, जबकि कुल मिलाकर लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

जापान में ग्रीन हाइड्रोजन पर करार

उत्तर प्रदेश ने जापान के यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस करार के तहत यूपी के छात्र जापान में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और सीखी गई तकनीक का उपयोग टेक्निकल इंडस्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने यामानाशी में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो में प्रदेश की नई विकास नीति और निवेश संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के सामने रखा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शासन की कार्यशैली को ‘रिएक्टिव’ से ‘प्रोएक्टिव’ बनाया है, जो तेज आर्थिक प्रगति का आधार बना है। यूपी सरकार ने बजट में रोबोटिक्स के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी व्यवस्था की है।

पांच लाख रोजगार की उम्मीद

मुख्यमंत्री के अनुसार, जापान में 90 हजार करोड़ रुपये के एमओयू और करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। वहीं सिंगापुर में 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू और लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से पांच लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

राज्य सरकार ‘इन्वेस्ट यूपी’ में जापान डेस्क को और मजबूत करेगी, ताकि निवेशकों को त्वरित सहायता मिल सके।

इन कंपनियों के साथ हुए समझौते

जापान में Kubota Corporation, Japan Aviation Electronics Industry, Nagase & Co., Ltd. सहित कई प्रमुख कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए गए। बी-टू-जी बैठकों में Suzuki Motor Corporation, Honda Cars India, Mitsui & Co., Marubeni Corporation और MUFG Bank जैसी दिग्गज कंपनियों ने सहभागिता की।

निवेश के प्रमुख क्षेत्र कृषि मशीनरी, ऑटोमोबाइल व कंपोनेंट्स, सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पावर-टू-गैस, कंप्रेस्ड बायो गैस, ईएसडीएम, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग रहे।

सिंगापुर में भी मिली बड़ी सफलता

सिंगापुर में आयोजित इन्वेस्टर रोड शो के दौरान एमआरओ, कार्गो हब, सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, स्किलिंग और फिनटेक क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी। विशेष रूप से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एमआरओ और कार्गो हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौरा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

पारदर्शी नीतियों, बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और प्रदेश अब वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 फरवरी 2026
error: Content is protected !!