नैनीताल में तेज हवाओ व आंधी के साथ हुई बरसात, मौसम हुआ सुहावना
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। रात 11 बजे शुरू हुई बरसात से जंगलों में फैली वनाग्नि से थोड़ा राहत मिलने के आसार जगे हैं।
नैनीताल के आसपास बीते छह दिनों से लगातार वनाग्नि से हड़कंप मचा है। वनाग्नि को नियंत्रित करने में वन विभाग, दमकल विभाग, एस.डी.आर.एफ., पी.आर.डी., एन.डी.आर.एफ.,एयरफोर्स और आर्मी ने अपनी जान लगा दी।
यूं तो पूरे कुमाऊं के छह ज़िलों के जंगलों में ही आग देखी गई, लेकिन नैनीताल की आग कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में रही।
नैनीताल को छोड़कर कुछ जिलों में बरसात हुई, लेकिन नैनीताल में आज हल्की बरसात देखने को मिली है।
लम्बे सूखे के बाद आज इस हल्की बरसात ने जंगल की आग के तेजी से बढ़ते कदम थामे होंगे।
इस वर्ष ठंड के मौसम में भी थोड़ा बहुत बूंदाबांदी के अलावा सामान्य बरसात भी नहीं हुई।
महेशखान और भूजियाघट के जंगलों में जल्द बरसात होने से वनाग्नि पर अंकुश लगेगा।
वही देर रात हल्द्वानी में तेज आंधी तूफान कड़कड़ाती बिजली के बाद हल्की बरिश से तापमान में गिरावट आई है।
जिससे हल्द्वानी वासियों को गर्मी से राहत मिली है।
