ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को हल्द्वानी कोतवाली में एक संयुक्त पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। 

यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम थाना क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। 

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करने की सलाह दी गई। 

ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। 

इसके अलावा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापारियों और किरायेदारों के सत्यापन पर भी जोर दिया गया।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखण्ड में बड़े पैमाने पर PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल, हिमांशु कफल्टिया को उधम सिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी
error: Content is protected !!