ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

श्री राम सेवक सभा द्वारा रामलीला मंजन का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें रावण के किरदार में कैलाश जोशी को आज रावण का अभिनय करते हुए 32 साल हो गए हैं।

इनके अभिनय को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवरी रामलीलाएं अपने पूरे जवाब पर हैं..साहित्य लोक कला संगम और संस्कृति की पहचान पहाड़ की इन रामलीलाओं में दर्शकों की भीड़ भी उमड़ रही है।

नैनीताल में रावण अंगद संवाद को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और कलाकारों का हौसला बढ़ाया..हालांकि इस दौरान रावण अंगद के कलाकार ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया और अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।

दरअसल नैनीताल की रामलीला में पशुराम लक्ष्मण संवाद के साथ अंगद रावण संवाद व में मेघनाथ लक्ष्मण संवाद को देखने लोग पहुंचते हैं, इस दौरान डायलॉग के साथ छंद दोहा चौपाई का समावेश होता है तो शास्त्रीय संगीत का भी रामलीला में गायन होता है।

यही कारण भी है कि आज भी यहां की रामलीलाएं दर्शकों को जोड़े हुए है।
कैलाश जोशी 32 सालो से रावण का किरदार निभा रहे है। दर्शन केअभिनय देखने की दूर-दूर आते है। अंगद रावण संवाद देखने के लोगो की भीड़ देखने को मिलीं
श्री राम सेवक सभा के उत्कृष्ट कलाकार पात्रों की भूमिका में रंगों की तरह घुल जाते है तथा उस पात्र को जीवंत बनाने में भी योगदान करते है तथा श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला का रंग बदल देते है यहां दर्शक रावण के दीवाने की भूमिका करने वाले कैलाश जोशी की दीवाने हैं ।

मंच पर रावण का प्रवेश होता है, पूरा सभा भवन तालियों और से गूंज उठता है।

श्री राम सेवक सभा की रामलीला अभिनय कला और भव्य प्रस्तुति के लिए जानी जाती है । कैलाश जोशी, जो पिछले 32 वर्षों से रावण का किरदार निभा रहे हैं।

उनकी लंबी कद-काठी, गंभीर आवाज और दमदार संवाद शैली रावण के चरित्र को जीवंत कर देती है. मंच पर उनके हर शब्दों पर दर्शकों की जोरदार तालियां और सराहना होती है।

कैलाश जोशी रावण के अभिनय के अतिरिक्त उनकी वाणी से भजन भी प्रस्फुटित होते है । अपने अभिनय के बेहतरीन रंग वो बिखरते ही रहते है तो भजन से भी मंत्र मुग्ध कर देते है ।

यह भी पढ़ें :  ईरानी नेता खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
error: Content is protected !!