ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 कैंची धाम भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। भक्त सवेरे तीन बजे से लंबी कतारें में लगकर बाबा नीब करोरी के दर्शन को बेताब दिखे। भक्तों की 2/3 किमी लम्बी कतारें लगी

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

भवाली।  इस वर्ष लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओ के आने की उम्मीद की जा रही है। भक्त लंबी लंबी कटारों में बाबा के दर्शन करने को पहुँचे है। वहीं पुलिस की टीम भी चप्पे चप्पे पर तैनात है।

जो व्यवस्थाओं को संभालने में जुटी है। वहीं अत्यधिक भीड़ के कारण कई भक्त लंबी कटार के आगे ना बढ़ने से और पुलिस की व्यवस्थाओं से नाराज भी दिखे।

देश के छोटे से प्रदेश उत्तराखंड में नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर सिप्रा नदी के तट पर कैंची गांव में एक धाम है जहाँ एक छोटा सा मंदिर बनाया गया था।

 

यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर हमले के मामले में भाजयुमो प्रदेश मंत्री सहित तीन गिरफ्तार

आज उस मंदिर का स्वरुप मान्यताओं और चमत्कारों के चलते आलीशान हो चुका है। दिल्ली से अल्मोड़ा जाने वाले राष्ट्रिय राजमार्ग 87 ई पर वैली में बने इस मंदिर को आध्यात्म का गढ़ माना जाता है।

 

error: Content is protected !!